
शिवरीनारायण। शहर में नवरात्र का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। घट स्थापना के साथ शहर के सभी देवी मंदिरों में नवरात्र पूजा की शुरुआत हुई।
शबरी सेतु के पास स्थित आदि शक्ति मां काली मंदिर, टिकरीपारा स्थित ग्राम देवता ठाकुर देव, भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर, रामघाट के पास स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर, साव घाट के पास स्थित मां देवी दाई मंदिर, न्यू मार्केट स्थित मां दुर्गा मंदिर, मेन रोड स्थित कुररु पाठ मां काली मंदिर, बिलासपुर रोड स्थित मां गायत्री मंदिर और मां शीतला मंदिर, खरौद रोड स्थित मेहराइन दाई सहित सभी देवी मंदिरों में नवरात्र की विशेष पूजा हुई। देवी मंदिरों में मनोकामना ज्योति कलश विधि-विधान से जलाए गए।
रोजाना सुबह और शाम मां अम्बे की आरती की गई। सभी देवी मंदिरों में सप्तमी को विशेष पूजा अर्चना की गई। अष्टमी को होम हवन किया गया और नवमीं को कन्या पूजन भोज का आयोजन हुआ। सभी देवी मंदिरों में कन्या पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया।























