ट्रंप के टैरिफ का कहर शेयर बाजार में हाहाकार

नईदिल्ली, 07 अप्रैल ।
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हुआ है। ये साफ है कि अमेरिकी टैरिफ का असर भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला है। शेयर बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। दोनों में ही भारी बिकवाली देखी जा रही है। अभी लिखते समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स लगभग 2800 अंक गिरकर 72,821 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी लगभग 900 अंक लुढक़कर 22,065 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं विदेशी बाजारों में भी अमेरिकी टैरिफ का असर देखने को मिला है।
प्री-ओपन मार्केट में बीएसई सेंसेक्स 4000 अंक तक लुढक़ा था। वहीं निफ्टी भी 11,00 अंक तक गिरा था। इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुए थे। अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स 930 अंक गिरकर 75364 पर क्लोज हुआ था। निफ्टी भी 345 अंक टूटकर 22904 पर बंद हुआ था। अमेरिकी टैरिफ से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था में हडक़ंप मचा हुआ है। एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स भारी बिकवाली के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार में भी बिकवाली जारी है। 2 अप्रैल की देर रात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ का ऐलान किया था। अमेरिका ने भारत में 26 फीसदी टैरिफ लगाने का फैसला किया है। भारत समेत देश के कई बड़े देशों में अमेरिकी टैरिफ लगाया गया है। जिसका प्रभाव शेयर बाजारों में देखने को मिल रहा है। जभी भी अर्थव्यवस्था डगमगाती है, तो ऐसे में निवेशक सुरक्षित निवेशों की ओर बढ़ते हैं। यही कारण है कि ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम आसमान छू रहे हैं।

RO No. 13467/11