जेएमएम प्रवक्ता, कर डाली ये मांग
रांची।सुप्रीम कोर्ट पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की विवादित टिप्पणी की आलोचना करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि देश में तानाशाही इस स्तर पर पहुंच गई है कि अब सांसद अदालतों को चुनौती दे रहे हैं। जेएमएम प्रवक्ता ने न्यायपालिका से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की साथ ही अदालत पर उनकी टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मनोज पांडे ने कहा कि देश में तानाशाही इस स्तर पर पहुंच गई है कि अब सांसद अदालत को चुनौती दे रहे हैं। क्या ये लोग न्यायाधीशों से ज्यादा विद्वान हैं। क्या वे बहुमत मिलने पर कुछ भी करेंगे और क्या अदालतें चुप रहेंगी। जब अदालतें उनके पक्ष में फैसला देती हैं तो वे कहते हैं कि न्यायपालिका लोकतंत्र का तीसरा स्तंभ है। उन्होंने कहा कि अदालत को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।