भाटापारा। छत्तीसगढ़ में भाटापारा के कांग्रेस विधायक इंद्र साव की सुरक्षा में तैनात आरक्षक दिगेश्वर गागड़ा ने अपनी सर्विस गन एके- 47 से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गागड़ा बस्तर के ग्राम बतावन के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। विधायक निवास के ठीक सामने स्थित कांस्टेबल के क्वार्टर में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुनी गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। फोरेंसिक टीम ने तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है। उधर, सूत्रों के अनुसार, पारिवारिक विवाद आत्महत्या की संभावित वजह हो सकती है। कुछ सप्ताह पहले ही गागड़ा का विवाह हुआ था।