58 महिलाओं सहित 130 लोगों की सुरक्षित वापसी से चिंतामुक्त हुए परिजन ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश हुई पूरी

कोरबा। वर्ष 2025 में अब तक 130 गुमशुदा लोगों की तलाश पुलिस ने सफलता प्राप्त की। विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्र के प्रयासों से ऐसा संभव हो सका। गुमशुदा लोगों की सुरक्षित वापसी से परिवारों की चिंता कम हुई और उनके चेहरे पर चमक लौटी।
1 जनवरी 2025 से अप्रैल के तृतीय सप्ताह तक के आंकड़े कोरबा पुलिस के द्वारा जारी किए गए हैं जो गुमशुदा लोगों से संबंधित है। संवेदनशीलता के साथ पुलिस ने एक अभियान शुरू किया है जिसे ऑपरेशन मुस्कान का नाम दिया गया है। जिसमें किसी भी कारण से यहां वहां गुम हो जाने वाले लोगों को सर्च करने के लिए कोशिश की जा रही है। मैन्युअल से लेकर टेक्निकल पैटर्न इस मामले में अपनाया गया है। कनेक्टिविटी और इनफॉरमेशन नेटवर्क को सस्टेनेबल करने के साथ ऐसे मामलों में पुलिस को सफलता मिल सकती है।
कोरबा पुलिस ने बताया कि इन चार महीनों में अलग-अलग क्षेत्र से 130 लोग गुम हो गए थे। ऐसी घटनाओं के कारण संबंधित परिवारों के सामने विकट स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजन सोच में पड़ गए कि उनके परिवार के सदस्य आखिर कहां चले गए और वह किस स्थिति में है। उनके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और संबंधित जानकारी दी गई।
पुलिस ने डेटाबेस के आधार पर ऐसे मामलों में जांच पड़ताल जारी रखी और फिर 130 गुम हुए लोगों को खोज निकाला। पुलिस ने बताया कि ऐसे व्यक्तियों में 58 महिलाएं, 41 पुरुष, 20 बालिकाएं और 12 बालक शामिल है। इन सभी को अलग-अलग क्षेत्र से सुरक्षित खोजने के साथ उनके परिवार को सौंप दिया गया। गुम हुए सदस्यों के मिलने से परिवारों की चिंता न केवल कम हुई बल्कि उनके चेहरे पर अद्भूतपूर्व मुस्कान की वापसी हुई। पुलिस ने कहा कि अपने मोटो- परित्राणाय साधुनाम, के अनुसार कामकाज किया जा रहा है और लोगों को हर संभव मदद दी जाती रहेगी। कहा गया कि सुशासन तिहार के अंतर्गत कई प्रकार की शिकायतें और समस्याएं हमारी जानकारी में आई है। इनके निराकरण को प्राथमिकता क्रम पर रखा गया है। कहा गया कि अगर संबंधित प्रयासों से इस प्रकार की समस्याओं का निराकरण हो पाता है तो निश्चित रूप से हमारे लिए सार्थक कदम होगा और आत्मिक संतुष्टि देने वाला कदम भी।

RO No. 13467/11