
नई दिल्ली। कनाडा में फिर से एक भारतीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। पंजाब से ताल्लुक रखने वाली वंशिका की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वंशिका का शव समंदर के किनारे बीच पर पड़ा मिला। कनाडा में भारतीय दूतावास ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। वंशिका, आम आदमी पार्टी के नेता देविंदर सिंह की बेटी हैं। वो पंजाब के डेरा बस्सी की रहने वाली हैं। पंजाब के ्र्रक्क विधायक कुलजीत सिंह, देविंदर सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वंशिका की स्कूली शिक्षा लगभग ढाई साल पहले पूरी हुई थी, जिसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा चली गईं थीं। कनाडा के ओटावा में वो डिप्लोमा की पढ़ाई कर रही थीं। मगर, 25 अप्रैल को वंशिका अचानक लापता हो गईं। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो उनकी लाश बीच पर पड़ी मिली।