42 मवेशी की तस्करी, अपचारी बालक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। अवैध रूप से 42 मवेशी की तस्करी करने वाले अपचारी बालक समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में पामगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 29 अप्रैल को 3-4 लोग 40-45 मवेशी बछड़ा को अवैध रूप से रस्सी से बांधकर डंडा से मारते हुये ग्राम भैसो मेन रोड से राहौद होते हुये ग्राम धरदेई की ओर ले जाने वाले है। मुखबिर सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के ग्राम भैसो सागौन बाड़ी मेन रोड पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की। जिसमे से एक व्यक्ति पुलिस को आते देख भाग गया मौके पर तीन व्यक्ति मिले जिन्हे नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम शिव कुमार चंदेल पिता जगनथिया चंदेल उम्र 37 वर्ष राहौद, एवं 2 नाबालिग सहित शिव कुमार एवं विधी केविरूद्ध संघर्षतर बालको से पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया।
रमेश यादव एवं उसका लडक़ा दीपक यादव निवासी धरदेई थाना शिवरीनारायण वाले जो मवेशी (बैल बछड़ा) का तस्करी करने का काम करते है। मामले में करीब 3 लाख से अधिक कीमती मवेशियों को छुड़ाया गया है।

RO No. 13467/10