अमेरिका में तूफान की चपेट में आकर 2३ लोगों की मौत कई इमारतें क्षतिग्रस्त, एक लाख घरों की बत्ती गुल

सेंट लुईस 18 मई। अमेरिका में आए तूफान की चपेट में आकर 23 लोगों की मौत हो गई। केंटकी में 14, जबकि मिसौरी में सात लोग मारे गए। गवर्नर एंडी बेशियर के अनुसार, केंटकी में मरने वालों की संख्या बढऩे की आशंका है। लारेल काउंटी में आए बवंडर की वजह से भी लोगों को गंभीर चोटें आईं। कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। शेरिफ जॉन रूट के कार्यालय ने कहा कि जीवित बचे लोगों की तलाश जारी है। राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार, सेंट लुईस के क्लेटन, मिसौरी में दोपहर में एक बवंडर आया था। इसने इमारतों की छतें उड़ा दीं। पेड़ और बिजली के तारों को नुकसान पहुंचाया। सेंट लुईस की मेयर कैरा स्पेंसर ने कहा कि 5,000 से अधिक घर प्रभावित हुए। तूफान के दौरान बिजली चले जाने के कारण एक लाख से अधिक लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। यह वास्तव में बहुत विनाशकारी है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक नुकसान वाले इलाकों में शुक्रवार को रात भर कफ्र्यू लगा दिया गया था। घायलों की संख्या तुरंत ज्ञात नहीं हुई है। अस्पताल की प्रवक्ता के अनुसार, तूफान से प्रभावित 20 से 30 मरीज भर्ती हुए हैं। कुछ की हालत गंभीर है। हालांकि, अधिकांश को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। सेंट लुईस में बच्चों के अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हुए हैं।

RO No. 13467/10