
राष्ट्र प्रेम के गगन भेदी नारों से गूंजा क्षेत्र
चरचा कालरी। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में नगर पालिका शिवपुर चर्जा प्रशासन द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा को-ऑपरेटिव चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक तक पूरे उत्साह और राष्ट्रप्रेम के वातावरण में संपन्न हुई।
इस अविस्मरणीय यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण जायसवाल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा, नगर पालिका के उपाध्यक्ष राजेश सिंह, उप अभियंता आलोक चक्रधारी, पार्षदगण प्रदीप तिवारी, धर्मपाल संजय देवांगन कुंडल साय दीपा विश्वकर्मा मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा सिमरन संगीता आदित्य जायसवाल अभिमन्यु मुरली विक्की सिंह,संतोष शर्मा, सचिन मलिक, शशि श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, हरीश जायसवाल समेत सैकड़ों की संख्या में नगर पालिका के महिला पुरुष कर्मचारी व नगरवासी हाथों में तिरंगा थामे राष्ट्र प्रेम के गगन भेदी नारे के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरुण जायसवाल ने कहा कि, तिरंगा न केवल हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और देश सेवा के संकल्प की भी याद दिलाता है।सबसे पहले मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारे वीर सेना को हृदय से नमन करता हूं जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर जैसी अद्वितीय सैन्य कार्यवाही को सफलतापूर्वक अंजाम देकर संपूर्ण देश को गौरवान्वित किया है शिवपुर चर्चा की धरती से मैं एक स्वर में कहता हूं कि हम सब एक हैं ,हम सब जागरूक हैं, और हम सब अपने राष्ट्र के लिए हर समय तत्पर हैं , हम सब मिलकर एक सशक्त सुरक्षित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें इसी क्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी वशिष्ठ कुमार ओझा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता न केवल भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक दक्षता का प्रमाण है बल्कि यह हर देशवासी के मन में गर्व और सम्मान की भावना को भी जागृत करता है मैं भारतीय सेना के प्रत्येक जवान को ससम्मान नमन करता हूं शिवपुर चर्चा नगर पालिका की ओर से हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से इस सफलता का उत्सव मना रहे हैं ताकि जन जन तक यह संदेश पहुंचे कि हम सब एकजुट हैं और सदैव अपने वीर सैनिकों के साथ खड़े हैं।
गांव-गांव गूंजी देशभक्ति की गूंज, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
कोरिया बैकुंठपुर। जिले के नगरीय निकायों सहित ग्राम पंचायतों में आज तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। सोनहत विकासखंड के ग्राम अकलासरई में आयोजित तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और वीर जवानों की शौर्य को सलामी देने के लिए जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। यात्रा के दौरान गांव-गांव में भारत माता की जय और जय जवान के गगनभेदी नारों से देशभक्ति का माहौल बन गया। लोगों ने हाथों में तिरंगा थामे गांव की गलियों में जोश और उत्साह के साथ मार्च किया। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का प्रतीक बन गया, जिसमें हर वर्ग और आयु के लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।



























