
कोरबा । कोरबा अंचल के सर्वमंगला चौक पर ट्रैलर चालक बेतरतीब ढंग से अपनी ट्रैलर वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिसकी वजह से आम राहगीरों को मार्ग में गुजरने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस खबर को प्रमुखता से मीडिया में वायरल किया गया था।तदुपरांत मामले में संज्ञान लेते हुए सर्वमंगला चौकी पुलिस ने सर्वमंगला चौक में बेतरतीब ट्रैलर वाहनों को पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही करते हुए ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू कर दी हैं।
बायपास बनने उपरांत वाहनों का वहा खड़े रहना समझ से परे उल्लेखनीय है कि सर्वमंगला चौक से होकर ट्रैलर चालक कुसमुंडा, दीपका खदान सहित अन्य मार्गों पर आना-जाना करते हैं, पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि सर्वमंगला चौक पर बड़े पैमाने पर ट्रैलर चालक अपनी वाहनों को पार्किंग कर देते थे। जिसके चलते इस मार्ग में जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी और लोगों को आने-जाने में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की हादसों का खतरा भी बना हुआ था। इसे इस खबर को प्रमुखता से मीडिया में वायरल किया गया था। जिसके बाद सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी अपनी टीम के साथ विशेष अभियान के तहत सर्वमंगला चौक सहित मार्ग में बेतरतीब ट्रैलर वाहनों को खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करी। बताया जा रहा हैं की सर्वमंगला चौकी पुलिस ने कुछ घंटे के भीतर ही एक दर्जन से अधिक ट्रैलर चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की है।
सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ने बताया कि सभी चालकों के खिलाफ विधिवत कार्यवाही के साथ अर्थदंड भी लगाया गया हैं। साथ ही सभी चालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि आने वाले दिनों में यदि इस स्थान पर वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्किंग करते हैं तो उनके खिलाफ और भी सख्त कार्यवाही की जाएगी।





























