ईरोटर खराब, सीएचसी में दांत पीडि़तों को सुविधा नहीं

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल उपचार के लिए उपलब्ध कराए गए डेंटल ड्रिल मशीन इरोटर में खराबी आने से उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। इसके चक्कर में डेंटल पेशेंट को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। मशीन को कब तक सुधार लिया जाएगा इस बारे में किसी के पास जवाब नहीं है।।
डेंटिस्ट ने बताया कि एरोटर में तकनीकी खराबी आ गई है, और उसमें पानी नहीं आ रहा, जिसके चलते मशीन का उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रीति अग्रवाल, जो पिछले एक सप्ताह से दांत की गंभीर समस्या से जूझ रही हैं, ने बताया कि वह कई बार अस्पताल आई हैं, लेकिन हर बार उन्हें यह कहकर लौटा दिया गया कि मशीन खराब है। दांत में तेज दर्द है, लेकिन इलाज नहीं मिल रहा। हर बार कहा जाता है कि मशीन सुधरने पर ही इलाज हो पाएगा। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. दीपक सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मशीन में आई तकनीकी खराबी की सूचना उच्च अधिकारियों को पहले ही दे दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द मशीन सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया।

RO No. 13467/10