चंदौली, 07 जून
जिला मुख्यालय के सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह के समीप शनिवार को बकरीद की नमाज पढऩे गए नमाजियों की लग्जरी कार का अराजतत्वों ने शीशा तोड़ दिया। नमाज पढक़र वापस लौटने के बाद कार का टूटा हुआ शीशा देख लोग भडक़ गए और सडक़ को जाम कर दिया। लोग अराजतत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि सूचना के बाद कोतवाल संजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और काफी मक्कत के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। वहीं नमाजियों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस कर्मियों के मौजूदगी में कार का शीशा तोडऩे के मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हैं। सदर कोतवाली के बिछिया गांव के निवासी हबीब खान अपनी कार से बकरीद की नमाज अदा करने के लिए सकलडीहा रोड स्थित ईदगाह गए हुए थे। उनके साथ कई अन्य नामाजी भी शामिल थे। लेकिन ईदगाह से नमाज पढऩे के बाद लोग अपनी कार के पास लौटे तो अर्टिगा कार का शीशा टूटा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य नमाजी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद लोगों ने अगल-बगल में तैनात पुलिस कर्मियों और अन्य लोगों से घटना के बारें में जानकारी लिया। लेकिन किसी ने संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा भडक़ उठा और चंदौली से सकलडीहा जाने वाली सडक़ को जाम करके अराजतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
हालात बेकाबू होने से पहले ही कोतवाल संजय सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को काफी देर तक समझाकर शांत कराया। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि भुग्तभोगी की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जल्द ही आरोपितों को चिन्हित करके कार्रवाई किया जाएगा।