सांस्कृतिक नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रतियोगिता में जिले के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

कोरबा। ऊर्जाधानी के बच्चों ने यूनेस्को के सहयोग से अखिल भारतीय संस्कृतिक संघ पुणे द्वारा आयोजित सांस्कृतिक नृत्य एवं वाद्य यंत्रों की प्रतियोगिता में सफलता के झंडे गाड़े हैं। पुणे में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 20 बच्चों का चयन अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ है। पुणे में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के बाद अब यह सभी बच्चे अक्टूबर महीने में थाईलैंड की एक यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 4000 प्रतिभागी शिरकत करने पहुंचे थे, जिसमें सांस्कृतिक और सांस्कृतिक नृत्य जैसे कत्थक की अलग-अलग विधाओं में अलग-अलग कैटेगरी के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें से कोरबा जिला के 20 बच्चों ने अलग-अलग कैटेगरी में पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके बाद इन सभी बच्चों ने थाईलैंड में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब यह सभी बच्चे अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन करेंगे। पुणे की प्रतियोगिता में अपनी कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली कथक डांसर पायल चंद्रा ने बताया कि वह पिछले 5 साल से अपने गुरु से कत्थक का प्रशिक्षण ले रही है। उसने कहा कि पुणे का अनुभव काफी अच्छा रहा। यहां उनकी प्रदर्शन को काफी सराहना मिली, जिसके कारण उसे तीसरा स्थान प्राप्त मिला।

RO No. 13467/11