पंतोरा। महीने के अंतिम दिन पंतोरा की राशन दुकान सुबह से शाम तक बंद रही। सैकड़ों ग्रामीण राशन के इंतजार में लौट गए। अब तक कई लोगों को राशन नहीं मिला है। इसके बावजूद दुकान संचालक ने आखिरी दिन वितरण नहीं किया।
इस बार तीन महीने का चावल एक साथ बांटा जा रहा है। इससे दुकान संचालक और ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। एक व्यक्ति को राशन देने में 10 से 15 मिनट लग रहे हैं। रविवार को बिजली सप्लाई बंद रही। दोपहर 3 बजे तक सिर्फ 21 लोगों को ही राशन मिल सका। ग्रामीण सुबह से लाइन में लगे रहे। फिर भी सिर्फ 50 लोगों को ही राशन मिला। बाकी लोग खाली हाथ लौटे। सोमवार को भी दुकान बंद रही। अगर वितरण की अवधि नहीं बढ़ाई गई तो सैकड़ों ग्रामीण राशन से वंचित रह जाएंगे।