कोरिया बैकुंठपुर। स्वामी आत्मानन्द शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय कटगोड़ी में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं अतिथियों के स्वागत पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवकुमारी सोनपाकर ,जनपद अध्यक्ष श्रीमती आशा सोनपाकर ,भाजपा मंडल अध्यक्ष राजाराम राजवाड़े ,एस एम डी सी अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद राजवाड़े ,जनपद सदस्य श्रीमती आलेश्वरी गौतम, सरपंच श्रीमती पुष्पा रामकुमार सिंह,विधायक प्रतिनिधि रामप्रताप सिंह, संदीप साहू भाजपा मंडल महामंत्री मनोज साहू,सांसद प्रतिनिधि दरोगी राम राजवाड़े, मंडल उपाध्यक्ष राजेश साहू, प्रकाश राजवाड़े, हरिश्चंद्र राजवाड़े, शिवाली सिंह, विश्वनाथ साहू,विकासखंड शिक्षा अधिकारी अरविंद सिंह, बी आर सी एरोन बखला ने नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक,गुलदस्ता एवं मुंह मीठा कराकर अभिनंदन किया गया एवं पाठ्यपुस्तक प्रदाय किया।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया जीतेंद्र गुप्ता एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए शुभकामनाएं दीं ,साथ ही बोर्ड परीक्षा 2025 में संस्था का शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों को बधाई दिया। सरपंच श्रीमती पुष्पा रामकुमार सिंह के सौजन्य से न्योता भोज का आयोजन हुआ। संस्था से 30 जून को सेवानिवृत्त होने वाले प्रधान पाठक अशोक कुमार मिश्रा का श्रीफल साल से अभिनंदन कर उनके स्वस्थ दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन हेतु शुभकामनाएं दी गई। उपस्थित अतिथियों एवं विद्यालय के शिक्षकों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन आई डी राजवाड़े व्याख्याता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पालक गण प्राचार्य वीरेन्द्र तिवारी,शम्भू सिंह,श्रीमती स्वाति त्रिपाठी,अँजेलुष टोप्पो उमेश पटेल ,अरुणा दीक्षित, दीपिका गायकवाड़, अंजू ठाकुर, कुसुम पैकरा,सी ए सी अनिल सिंह बी एल सीलर, सूरज यादव,ग्लोरिया बड़ा, चंद्रवती सिंह,सुमन,गीता सिंह,गायत्री मुराली,अमरावती सिंह,एवं विद्यालय के विद्यार्थी एवं विद्यालय के स्टॉफ प्रीति सिंह,माधुरी, संजय एवं रामचरित्र उपस्थित थे।