रामानुजगंज। रामानुजगंज संगठन के प्रति समर्पण एवं धैर्य के कारण युवा नेता को जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के विधायक प्रतिनिधि की बड़ी जवाबदारी मिली। युवा नेता अनोज यादव को 94 ग्राम पंचायत के जनपद, रामचंद्रपुर जनपद पंचायत विधायक प्रतिनिधि बनाया जाना युवा नेताओ को आगे करने की कवायद मानी जा रही है। ग्रामीण परिदृश्य के युवा को बड़ी जवाबदारी मिलने से क्षेत्र के युवा नेताओं में हर्ष व्याप्त है सभी ने राम विचार नेताम का आभार माना। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम परहियाडीह के अनोज यादव ने अपनी राजनीति की शुरुआत 2010 से भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में करते हुए बूथ स्तर में विभिन्न जिम्मेवारी को संभाला एवं उत्कृष्ट कार्य किया जिस कारण 6 वर्ष के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के रूप में दायित्व मिला भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री के रूप में संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का प्रतिफल आगे मिला एवं युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनाया गया वहीं गांव के उप सरपंच भी बने। वर्तमान में भाजपा मंडल महावीरगंज के महामंत्री का दायित्व संभाल रहे। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान अनोज यादव के द्वारा समय-समय पर संगठन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार दमदारी के साथ कार्य किया। अनोज को रामचंद्रपुर जनपद के लिए राम विचार नेताम के द्वारा अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया। अपनी नियुक्ति के बाद उन्होंने राम विचार नेताम का आभार मानते हुए कहा कि मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को बड़ी जवाबदारी श्री नेताम के द्वारा दी गई है। जीस आशा एवं विश्वास के साथ उन्होंने जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा। मेरा सौभाग्य है कि जनपद पंचायत के 94 ग्राम पंचायत के विकास का में साक्षी बनुगा। जिले के सबसे बड़े जनपद पंचायत में विधायक प्रतिनिधि की रूप में कार्य करना मेरे लिए सौभाग्य है।