नई दिल्ली। रूस से एक बड़ी खबर सामने आई है। रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रोमन स्टारोवोइट को बर्खास्त कर दिया। इसके कुछ घंटे बाद ही उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ने सभी को चौंका दिया है। रूस की जांच समिति ने बताया कि रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट का शव उनकी कार में पाया गया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने करीब पांच साल तक यूक्रेन की सीमा से लगे कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर के रूप में कार्य किया। इसके बाद साल 2024 में स्टारोवोइट को परिवहन मंत्री नियुक्त किया गया था।