अंतरजार्तीय प्रेम विवाह के बाद हुक्का पानी बंद

जांजगीर-चांपा । न्यू कॉलेज रोड जगदल्ला रोड चांपा निवासी एक प्रेमी जोड़े ने अंतरजातीय विवाह के बाद समाजिक बहिष्कार और मानसिक उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़त अजय खूंटे और नेहा साहू ने बताया कि उन्होंने 5 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था, लेकिन आज भी समाज ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। नेहा ने अपनी मां सुलेखा साहू सहित महिला समूह के अन्य सदस्यों पर नामजद शिकायत की है। पीडि़तों के अनुसार, समाज ने उनका हुक्का-पानी बंद कर दिया है। आसपास के लोग उनकी किराना दुकान से सामान खरीदने से मना कर रहे हैं। इतना ही नहीं, समाज के लोगों ने उठने-बैठने पर जुमार्ना लगाकर लाखों रुपये की वसूली भी
की है ।नेहा और अजय का आरोप है कि समूह के सदस्य लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं, और इनकार करने पर गाली गलौज के साथ-साथ जान से मारने की धमकी भी देते हैं। घर आए मेहमानों को घेरकर मारपीट की जाती है और घर में पत्थरबाजी तक की घटनाएं हो रही हैं। पीडि़त दंपत्ति ने सीसीटीवी कैमरों में दर्ज गाली-गलौज और मारपीट के वीडियो भी बतौर सबूत पेश किए हैं। उनका आरोप है कि जब वे थाना चांपा शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने स्नढ्ढक्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद थक हारकर वे एसपी कार्यालय पहुंचे। हालांकि आला अधिकारी ने अब पीडि़त को आश्वाशन दिए इस तरह के गतिविधि में शामिल करने वाले के ऊपर तत्काल जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

RO No. 13467/10