
चंडीगढ़ 10 जुलाई। हरियाणा के करनाल में नेशनल हाईवे-44 पर कर्ण लेक के पास एक निजी एसी बस और ट्रक की टक्कर में ड्राइवर की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। बस गुरुग्राम से चंडीगढ़ जा रही थी। बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही चालक की मौत हो गई और बस में सवार कई यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और चालक बस में फंस गया।

















