हिमाचल में आपदा प्रभावित को मिलेगा घर,सीएम सुक्खू का बड़ा एलान; 7 लाख रुपये भी देगी सरकार

मंडी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मंडी जिले के हर आपदा प्रभावित को घर मिलेगा। हिमाचल सरकार सात-सात लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। प्रदेश में घर बनाना आसान नहीं होता। वह लोगों के दर्द को समझते हैं। संकट की घड़ी में सरकार मजबूती से हर पीडि़त परिवार के साथ खड़ी है। कई परिवारों के घर पूरी तरह बह चुके हैं या रहने योग्य नहीं बचे हैं। ऐसे में जहां संभव होगा सरकार भूमि उपलब्ध करवाएगी। लेकिन वन भूमि पर पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की अनुमति आवश्यक है। सभी भाजपा सांसद केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाएं। यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं, जनसेवा का है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने बुधवार को मंडी जिले के सराज हलके के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों की पीड़ा साझा की।

RO No. 13467/10