एसईसीएल पांडवपारा में कोयला ट्रक की टक्कर से संदीप ग्वाले की मौत

आक्रोशित परिजनों ने किया चक्का जाम
कोरिया-पांडवपारा। एसईसीएल पांडवपारा के मेन गेट के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। झिलमिली से आ रहे कोयले से भरे ट्रक ने स्कूटी सवार संदीप ग्वाले को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनका एक पैर कट गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाते टाइम ही मौत हो गई।
संदीप ग्वाले भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा उपाध्यक्ष बबीता ग्वाले के पति थे। इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। बुधवार सुबह परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सडक़ पर रखकर चक्का जाम कर दिया। लोगों ने एसईसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दुर्घटना का मुख्य कारण मेन रोड के किनारे लगाए गए बैरीकेट हैं, जिनसे ट्रकों की आवाजाही असुरक्षित हो गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक भैयालाल राजवाड़े मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने अपनी ओर से 2 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की। इसके अलावा एसईसीएल प्रबंधन की ओर से 1 लाख, ट्रांसपोर्टिंग ठेकेदार द्वारा 2 लाख और तहसीलदार की ओर से 25 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता दी गई।विधायक राजवाड़े ने यह भी आश्वासन और लिख के दिए परिजनों को की एसईसीएल पांडवपारा के टीएमसी, एवं जेम्स में परिवार के एक सदस्य की नौकरी लगवाएंगे और वही एक सदस्य को डीएवी स्कूल में नौकरी दिलाएंगे। लोगों का कहना है कि मंगलवार को केंद्र व्यापी हड़ताल के बावजूद जानबूझकर ट्रकों को भेजा गया, जो इस हादसे का कारण बना। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद भी एसईसीएल के प्रबंधक या कोई भी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और गहरा गया।

RO No. 13467/11