
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी की बाढ़ की चपेट में आकर वृद्ध व्यापारी की मौत हो गईं है। वह रामघाट के बड़ा मठ में पूजा सामग्री की दुकान किए थे। रविवार की सुबह बाढ़ का पानी कम होने पर उनका शव दुकान के अंदर उतरता हुआ पाया गया है। रामघाट उतरा बाजार निवासी 67 वर्षीय नत्थू लाल गुप्ता पूजा सामग्री व प्रसाद की दुकान करते थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। यह कर्वी कोतवाली क्षेत्र रामघाट की घटना है। सीतापुर चौकी प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने पर लोगों ने शव देखा था। बता दें कि शनिवार को मंदाकिनी नदी रामघाट में खतरे के निशान 126.500 से पांच मीटर ऊपर बह रही थी। जिसमें रामघाट की सभी दुकानें डूब गई थी।