
प्योंगयांग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन मसले पर रूस को बिना शर्त समर्थन दे रहा है और हर कदम पर उसके साथ है। किम ने यह बात उत्तर कोरिया दौरे पर आए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से कही है। यूक्रेन युद्ध के लिए उत्तर कोरिया रूस की ओर से लड़ने के लिए सैनिक भेज रहा है और सैन्य सामग्री की आपूर्ति कर रहा है। उत्तर कोरिया के अभी तक 10 हजार सैनिक यूक्रेन भेजने की जानकारी है। इसके अतिरिक्त उत्तर कोरिया ने बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी रूस को दिया है।
रूस को तोप-टैंक के गोलों की आपूर्ति कर रहा उत्तर कोरिया
दक्षिणी कोरिया की खुफिया एजेंसी के अनुसार उत्तर कोरिया अभी तक रूस को एक करोड़ 20 लाख तोप-टैंक के गोलों की आपूर्ति कर चुका है। लावरोव का तीन दिवसीय ताजा दौरा कोरियाई आपूर्ति पर वार्ता के लिए माना जा रहा है। किम और लावरोव की मुलाकात तटवर्ती शहर वोनसान में हुई है।