रांची 18 जुलाई। झारखंड में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। रांची में लगातार हो रही बारिश के बीच एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी शुक्रवार को दी। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी के पिस्का मोड़ इलाके में स्थित स्कूल के मलबे में फंसे एक व्यक्ति को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। सुधदेव नगर पुलिस थाना प्रभारी मनोज कुमार ने एजेंसी को बताया कि एक सरकारी स्कूल की इमारत की छत का एक हिस्सा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हमें यह जानकारी मिली कि एक और व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है, इसलिए हमने बचाव अभियान के लिए अपनी टीम भेजी है। मनोज कुमार ने बताया कि मृतक एक बुजुर्ग व्यक्ति है। जब छत का हिस्सा गिरो तो वह स्कूल के बरामदे में सो रहा था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
आपको बता दें कि झारखंड में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है।