कोरबा। ग्लोबल वार्मिंग के खतरे हर तरफ चिंता का कारण बने हुए हैं। इस पर विचार मंथन के साथ अलग-अलग स्तर पर कार्य किया जा रहे हैं। भागीदारी जा रही है कि किस प्रकार से पर्यावरण संरक्षण को लेकर यह वर्ग अपनी भूमिका निभा सकता है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मामलों में जनसंवाद प्रमुख मनीष पाठक आज प्रबुद्ध वर्ग से चर्चा करेंगे। कोल फील्ड्स कंपनी के राजकुमार ठाकुर ने बताया कि मंथन का विषय होगा- पर्यावरण चुनौती और हमारा कर्तव्य।
बताया गया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस चर्चा को किया जाना है। मनीष पाठक पर्यावरण मामलों को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं। लोगों की समझ को बढ़ाने के लिए वे अपने स्तर पर कोशिश में जुटे हुए हैं। उनकी ओर से सतत मार्गदर्शन किया जा रहा है कि पर्यावरण जन सामान्य के लिए कितना महत्वपूर्ण है और इसके संरक्षण के लिए हमारे व्यक्तिगत और सामूहिक जवाबदारी क्या है। इस प्रकार के लगातार प्रयासों से एक सकारात्मक वातावरण बनाया जा रहा है। माना जा रहा है कि व्यापक जन समुदाय के बीच इस प्रकार के संदेश जाते हैं तो वह दूसरों को प्रेरित करने का माध्यम बनते हैं।