चरचा कालरी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत सर्वाधिक कर्मचारी संख्या वाले चरचा माइन आर ओ कालरी में 19 जुलाई को कालरी प्रबंधन द्वारा यूनियन वेरिफिकेशन अर्थात यूनियन सदस्यता सत्यापन प्रारंभ किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी समर्थित बी.एम.एस. यूनियन ने सर्वाधिक 375 कर्मचारियों का विश्वास मत हासिल किया वहीं दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित इंटक यूनियन पर 259 श्रमिकों ने अपना विश्वास व्यक्त किया ,इसी क्रम में तीसरा स्थान पर एच.एम.एस. यूनियन 213 सदस्य संख्या के साथ रही यूनियन वेरिफिकेशन के चौथे पायदान पर एटक यूनियन रही जिसे 195 श्रमिकों का विश्वास मत हासिल हुआ।
वही 191 श्रमिकों ने नोटा में अपना मत दिया वेरिफिकेशन के तहत क्षेत्रीय चिकित्सालय चर्चा के कर्मचारियों में से 16 विश्वास मत एटक यूनियन को मिले वही 13 विश्वास मत हासिल कर एच एमएस यूनियन दूसरे स्थान पर रही क्षेत्रीय चिकित्सालय में 6 मत इंटक यूनियन को मिले वहीं भारतीय मजदूर संघ मात्र चार मतों में सिमट गई यूनियन सदस्यता सत्यापन का दूसरा दौर 21 जुलाई को होगा इसके पश्चात ही यह सुनिश्चित होगा कि यूनियन सदस्यता सत्यापन के प्रथम पायदान पर किस यूनियन ने कब्जा किया पहले चरण के यूनियन वेरिफिकेशन के दौरान बीएमएस यूनियन के धर्मेंद्र सिंह ,जितेंद्र श्रीवास्तव ,विनोद दुबे, सुशील शर्मा ,प्रवीण डहरिया , एटक यूनियन के रियाज अहमद, महेश यादव, लखन दास ,प्रभात शर्मा, शब्बीर अंसारी ,एस के मैथी कांग्रेस समर्थित इंटक यूनियन से इंद्रजीत पाल , एम एच खान ,रवि मलिक, शराफत अली, बृजलाल ,धर्मवीर सिंह एचएमएस यूनियन से ज्ञानेंद्र पांडे ,अशोक निर्मलकर आदि विशेष रूप से सक्रिय नजर आए।
गौरतलब है कि यूनियन सदस्यता सत्यापन के दौरान यूनियन पदाधिकारी का रवैया अपने श्रमिक साथियों के लिए बहुत ही सकारात्मक रहता है किंतु यूनियन वेरिफिकेशन होते ही अधिकांश पदाधिकारी का रवैया बदल जाता है यूनियन को उठान पड़ता है यदि श्रम संघ के पदाधिकारी पुरी पूरे लगन के साथ श्रमिक ही तो की रक्षा में लगे रहेंगे श्रमिकों के समस्याओं का समाधान करते रहेंगे तो निश्चित ही उन्हें यूनियन वेरिफिकेशन के द्वारा परेशानी नहीं होगी और उनके द्वारा किए गए मेहनत का परिणाम भी उन्हें तत्काल नजर आएगा।