
चरचा कालरी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत सर्वाधिक कर्मचारी संख्या वाले चरचा माइन आर ओ कालरी में 19 और 21 जुलाई को कालरी प्रबंधन द्वारा प्रतिष्ठापूर्ण यूनियन वेरिफिकेशन अर्थात यूनियन सदस्यता सत्यापन संपन्न कराया गया।
जिसमें बी.एम.एस. यूनियन ने सर्वाधिक 721 कर्मचारियों का विश्वास मत हासिल कर चर्चा क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया सोमवार की देर शाम कालरी प्रबंधन द्वारा यूनियन वेरिफिकेशन के आंकड़े जारी किए गए जिसके अनुसार बीएमएस यूनियन चरचा क्षेत्र की विजेता यूनियन बनी बीएमएस यूनियन और कांग्रेस समर्थक इंटक यूनियन के बीच 222 मतों का भारी अंतर रहा इस घोषणा के पश्चात बीएमएस यूनियन के पदाधिकारी सदस्यों ने जमकर नारेबाजी औरआतिशबाजी की गई इसके पश्चात उत्साहित कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस भी निकाला चर्चा क्षेत्र में यूनियन की जीत के प्रति यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि यह जीत चर्चा के श्रमिक साथियों की जीत है जो लगातार यूनियन के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए प्रतिवर्ष पहले स्थान पर यूनियन का झंडा लहरा रहे हैं सेवा और समर्पण की भावना के साथ हमारे संगठन के प्रत्येक सदस्यों में श्रमिक साथियों के प्रति निष्ठा और समर्पण का भाव है श्रमिक हितों की रक्षा के लिए हम निरंतर संघर्ष करते रहेंगे, यूनियन वेरिफिकेशन के पश्चात घोषित आंकड़ों के अनुसार चर्चा क्षेत्र में दूसरे स्थान पर कांग्रेस समर्थित इंटक यूनियन पर 499श्रमिकों ने अपना विश्वास व्यक्त किया विदित हो कि पिछले वर्ष हुए यूनियन वेरिफिकेशन में इंटक यूनियन तीसरे स्थान पर थी इंटक यूनियन के पदाधिकारी ने जमकर मेहनत की और सुधार करते हुए इस वर्ष के यूनियन वेरिफिकेशन में दूसरा पायदान हासिल किया,इसी क्रम में तीसरा स्थान पर एटक. यूनियन 392 सदस्य संख्या के साथ रही यूनियन वेरिफिकेशन के चौथे पायदान पर एच .एम. एस .यूनियन रही जिसे 383 श्रमिकों का विश्वास मत हासिल हुआ वही 347 श्रमिकों ने नोटा में अपना मत दिया यूनियन वेरिफिकेशन के दौरान बीएमएस यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ,जितेंद्र श्रीवास्तव ,विनोद दुबे, सुशील शर्मा ,प्रवीण डहरिया , राजेश सिंह, सपन लस्कर ,बी के. पांडे ,खूब लाल ,आर के.मौर्य ,अभय तिवारी ,राम सुजान ,समर बहादुर, विश्वनाथ ,छत्रपाल, रणधीर, राम सागर सिंह ,मोहित राम ,कमलेश्वर द्विवेदी आदि विशेष रूप से सक्रिय थे।