
पार्षद अश्विनी ने कराया ध्यानाकर्षण
कोरबा। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड कोरबा क्षेत्र के बाकी मोगरा सूराकछार, बलगी क्षेत्र में कई स्थानों पर समस्या बनी हुई है। इसके कारण जोखिम की स्थिति निर्मित हुई। अगर लोग सतर्कता ना बरते तो बड़े हादसे हो सकते हैं।
नगर पालिका परिषद बांकीमोगरा के भाजपा पार्षद अश्विनी मिश्र ने सब एरिया मैनेजर का ध्यान इस तरफ आकर्षित कराया है। उन्होंने लिखित रूप से पूरे मामले की जानकारी दी है। अश्विनी ने बताया कि कटाइनार क्षेत्र में संजय पान ठेला के नजदीक मुख्य सडक़ की पुलिया जर्जर है। इस पर साइड दीवाल नहीं होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। कुछ स्थानों पर सडक़ बदहाल हो चुकी है। इन सब कारण से लोगों को आने-जाने में समस्याओं से 2-4 होना पड़ रहा है। सब एरिया मैनेजर को बताया गया कि यह क्षेत्र आपके इलाके में आता है और यहां से संबंधित समस्याओं को दूर करना भी प्रबंधन की जिम्मेदारी है। आगाह किया गया है कि इस मामले में उपेक्षा दिखाने का मतलब दुर्घटना को आमंत्रण देना है। संबंधित अधिकारियों को भी इस बारे में सूचना दी गई है और कहा गया है कि व्यापक जनहित से जुड़े इस मामले पर गंभीरता दिखाएं और समय पर जरूरी उपायों को करने की मानसिकता भी बनाएं। इससे पहले अश्विनी की ओर से अपने वार्ड के अंतर्गत लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए नगर पालिका अधिकारी के शासन जिला प्रशासन तक पत्राचार किया गया है। याद रहे अश्विनी की पॉजिटिव अप्रोच पर ही नगर पालिका की ओर से जिला प्रशासन को पिछले दिनों एक प्रस्ताव भेजा गया, जिस पर डिस्टिक मिनिरल फाऊंडेशन से 13 लख रुपए की राशि स्काई लिफट की खरीदी करना स्वीकृत किया गया है।