
कोरबा। ग्राम मुकुंदपुर में नागपंचमी महोत्सव सिद्ध बाबा मंदिर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुऐ रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया के द्वारा नाग देवता की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा एवं ग्रामीणों के मांग पर सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में समुदायिक भवन की घोषणा कर भूमि पूजन किया गया।
कार्यक्रम में करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, जनपद सदस्य श्रीमती अनसुईया राठौर, सरपंच श्रीमती करम बाई, सरपंच विश्राम कंवर, जिला पंचायत सदस्य पति अजय कंवर, आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण कंवर, बलेश्वर सिंह कंवर, पूर्व सरपंच वीर सिंह कंवर, जनपद सदस्य राकेश यादव, डॉ श्याम लाल कंवर,बरपाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष विरेन्द्र चंदन,विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे, संतोष देवांगन, रोशन खांडे,रामकुमार कंवर,मनबोधी दास महंत , संतोष सुर्या, तरुण मांझी, गोपाल श्रीवास,रिषभ राठौर, बिसाहू पटेल एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालू गण उपस्थित रहे।


























