सर्पदंश से मासूम भाई बहनों की हुई मौत

रामानुजगंज। रामानुजगंज ग्राम पंचायत मितगई में मासूम भाई बहनों की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। दोनों बच्चे जमीन में सोए हुए थे। आज सुबह 3 बजे के करीब दोनों को सांप काटा इसके बाद सुबह 6 बजे के करीब 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद दोनों को मृत घोषित किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मितगई के सेमराटोला में रहने वाले सरवन आयाम के 14 वर्षीय पुत्री सोनिया एवं 8 वर्षीय पुत्र रामसाय दोनों जमीन में सोए हुए थे। इसी दौरान आज सुबह 3 बजे के करीब सोनिया के गला में एवं रामसाय के हाथ में जहरीले सर्प के द्वारा काट लिया गया। जिसके बाद ट्रैक्टर से दोनों को गांव के परसाटोला तक लाया गया। जिसके बाद वहां से टेंपो से दोनों 100 बिस्तर अस्पताल लाया गया। सुबह बजे 3 सांप ने काटा था वहीं अस्पताल पहुचने 6: बज गया था। जबकि 100 बिस्तर अस्पताल की घटना स्थल से महज दूरी 8 से 12 किलोमीटर ही होगी। 100 बिस्तर अस्पताल पहुचने पर परीक्षण कर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित किया। घटना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। सांप के काटने पर घबराहट होना स्वाभाविक है लेकिन घबराहट से दिल की धडक़न तेज हो सकती है जिससे जहर तेजी से फैल सकता है तत्काल नजदीकी अस्पताल में ले जाए एवं एंटी वेनम इंजेक्शन लगवाएं। मरीज को आराम से लेटने के लिए कहे और दिलासा दे कि सब ठीक हो जाएगा काटने वाली जगह को साफ करने के बाद उसे एक साफ सूखे कपड़े या पट्टी से ढक दे। झारखंड किया ओझा के पास न जाए सांप के काटने पर झाड़ भूख या ओझा के पास जाने से बचें क्योंकि इससे समय बर्बाद हो सकता है। और मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है। जहर को चूसने की कोशिश न करें क्योंकि इससे आपके मुंह में संक्रमण हो सकता है। घाव को काटने या चीरा लगाने से बच्चे क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

RO No. 13467/11