कोरबा। अखिल विश्व गायत्री परिवार ने सप्त क्रांति के अंतर्गत कई प्रकार की गतिविधियों को क्रियान्वित किया है। इसके तहत गृहे-गृहे गायत्री महायज्ञ की श्रृंखला पर कार्य किया जा रहा है। गायत्री प्रज्ञापीठ बालकोनगर भदरापारा क्षेत्र में इस अभियान का शुभारंभ करने के साथ जन जागरण किया गया। काफी संख्या में परिव्राजक इसमें शामिल हुए। बताया गया कि गायत्री की महिमा को प्रचारित करना इसका उद्देश्य है। भारत की प्राचीन संस्कृति में धर्म तत्व की प्रधानता रही है और इसलिए लोगों में इसकी स्वीकार्यता बढ़ाई जाएगी।