
शराब के नशे में सवार थे तीन युवक
कोरबा। निहारिका घंटाघर की ओर से तेज गति में आ रही कार (वाहन क्रमांक सीजी-04 क्यूई- 4323) ने सोमवार को सुभाष ब्लॉक स्थित पोस्ट ऑफिस के पास खड़ी एक बोलेरो पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के आगे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ इक_ा हो गई। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में कुल 3 युवक सवार थे, जिनमें से चालक शराब के नशे में धुत था। यही लापरवाही इस घटना का कारण बनी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंची गनीमत रही कि हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। मामले की जांच जारी है, और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।




















