निषाद समाज के महिला प्रकोष्ठ ने मनाया सावन उत्सव

कोरबा। छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला-कोरबा में महिला (प्रकोष्ठ) की अगुवाई में 3 अगस्त को हरियाली तीज उत्सव,, समारोह का आयोजन बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम शुभांरभ वरिष्ठ सदस्य भुवन लाल कैवर्त , श्रीमती भुखिनक कैवर्त, सावित्री कटकवार के साथ महिला संगठन की मात्तृ शाक्तियों के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात महिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम कैवर्त के द्वारा हरियाली तीज उत्सव की महत्ता पर जानकारी देते हुए शिव की शक्ति और भक्ति में प्रकाश डालते हुए बताया कि शिव भक्ति से निश्चित रूप से फलदायिनी होता हैं। हरियाली तीज उत्सव में आकर्षक झूला बांधी गई थी जिसमें सभी महिलाओं और बच्चों ने झूला झूलने के साथ फोटो खिचाने का खूब आनंद लिया। हमारे सभी महिला सदस्यों ने छत्तीसगढ़ी गाने में न। नृत्य कर खूब रंग जमाया। इसके अलावा रोचक खेलो का आयोजन किया गया था जिसमें महिलाओं द्वारा प्रतियोगिताओं भाग लेकर खूब मस्ती के आनंदित हुये सभी विजेताओं को आकर्षक उपहार जिला समिति के तरफ से प्रदान किया गया। साथ ही हमारे सभी मातृ-शक्तियों को श्रृंगार किट प्रदान की गयी । मंच का संचालन श्रीमती अमृता निषाद, एवं ममता कटकवार द्वारा बहुत ही सुन्दर,शानदार,लाजवाब ढंग से किया गया और सभी के मन मोह को लिया। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष ललित कैवर्त के मार्गदर्शन पर सुन्दर ढंग से सम्पन्न हुआ साथ ही जिला अध्यक्ष ने सभी माता बहनों को हरियाली तीज उत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर श्रीमती अमृता निषाद,लता केवट, प्रेरणा कैवर्त, तुलसी कैवर्त ममता कटकवार तुलसी शिवकुमारी सीता देवी रेनू कैवर्त,सविता केवट,मीना कैवर्त, संतोषी कैवर्त,मंजुला कैवर्त,सीता केवट संतोषी श्रीमती पूर्व महिला अध्यक्ष माधुरी कैवर्त,प्रिया,रूपा केवट निषाद, दर्री ईकाई से प्रमिला निषाद, मुंडापार ईकिई से अहिल्या केवट, उर्मिला निषाद,कैवट,तिलकेजा ईकाई से चन्द्रिका कैवर्त,शशि कैवर्त कटघोरा ईकाई अध्यक्ष सविता केवट प्रतिमा कैवर्त,श्रीमती,रंजीता केवट श्रीमती दुर्गा केवट सलोरा बिसनपुर ईकाई से प्रिती निषाद दयामणि,श्रीमती रुपा केवट , पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ कैवर्त , अजित कैवर्त पूर्व महासचिव रामकुमार निषाद,, दिनेश कुमार केवट उपाध्यक्ष,महासचिव किशन केवट,कोषाध्यक्ष संतोष केवट रजनीश निषाद(अंकेक्षक), सेवक राम कैवर्त,बलराम कैवर्त,प्रकाश केवट,भवानी प्रसाद कैवर्त, नारायण कैवर्त , देबनाथ केवट, बिहारी लाल कैवर्त,रामदयाल निषाद, रामभरोस केवट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RO No. 13467/11