हेमा को लगाई चपत, बनाया ज्वेलरी दुकान को निशाना

कोरबा। पोड़ीबहार निवासी हेमा साहू को 40 हजार की चपत लगाने वाली दो महिलाओं ने ज्वेलरी दुकान को निशाने पर लिया है। उनके सीसीटीवी फुटेज व्यापक स्तर पर वायरल किए गए हैं।
29 जुलाई को कोरबा में एसबीआई मेन ब्रांच में हेमा साहू के पर्स से नगद राशि पार कर दी गई थी। बाद में इस मामले में दो महिलाओं की भूमिका सामने आई। चौकी में इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जानकारी मिली कि इसी गिरोह ने शहडोल के ज्वेलरी शॉप में 95 हजार का हार पार कर दिया। गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया गया कि गिरोह में एक पुरुष सदस्य की भूमिका भी स्पष्ट हुई है।

RO No. 13467/11