युकां की राष्ट्रीय सचिव अवंतिका कल आ रहीं, दीपका में स्वागत

कोरबा। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव नियुक्त होने के बाद अवंतिका तिवारी का 8 अगस्त को पहली बार गृह जिले कोरबा आगमन हो रहा है। कोई आंचल दीपिका में कांग्रेस नेता तनवीर अहमद के नेतृत्व में युवक कांग्रेस उनका भविष्य स्वागत करेगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।
अखिल भारतीय कांग्रेस की ओर से पिछले दिनों नए चेहरे को उनकी क्षमता के अनुसार काम दिया गया। इस सिलसिला में कोरबा जिले से वास्ता रखने वाली अवंतिका तिवारी को युवक कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। पत्रकारिता और जनसंचार उनके क्षेत्र में अध्ययन के साथ उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए लंबे समय तक काम किया। महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए काम के आधार पर युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे अवंतिका कोरबा जिले के दीपिका में पहुंच रही है। इस अवसर पर कोयलांचल के बुधवारी चौक पर युवक कांग्रेस के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

RO No. 13467/11