
कोरबा। स्नेह मिलन भवन प्रगति नगर दीपका में टीम चरक धर्म संवाहक मातृशक्ति द्वारा आयोजित भव्य सावन महोत्सव समारोह उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
मित्रता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान संगीत के साथ मंगल पाठ का आयोजन किया गया । जिसमें शंखनाद के साथ जय श्री राम का जयघोष गुंजायमान हुआ । इस अवसर पर श्रीमती सविता शर्मा, प्रतिभा यादव, रीता डहरवाल सहित समाजसेवी रोहित राठौर, अमित गुप्ता, जन्मजय जायसवाल और पत्रकारगण उपस्थित रहे। संचालन भुवनेश्वरी जायसवाल व एसआर एकेडमी की फाउंडर स्वाति राजवाड़े ने किया।













