कोरबा। जिले की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली हसदेव में रिवरफ्रंट निर्माण के लिए काफी समय से मांग हो रही है। श्रावण पूर्णिमा 9 अगस्त को एक आयोजन के साथ इस बारे में संकल्प लिया जाएगा। इसके साथी हस्ताक्षर अभियान को गतिशीलता दी जाएगी।
नमामि हसदेव समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी रणधीर पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक व्यापक उद्देश्य के साथ इस दिशा में काम किया जाना है। 2 वर्ष से नदी संरक्षण को लेकर समिति काम कर रही है। शुरुआती दौर में सीमित लोग इस अभियान के साथ जुड़े और कालांतर में उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई। अब तक की स्थिति में समिति और उसके कार्य का न केवल विस्तार हुआ है बल्कि एक आदर्श स्थिति की तरफ हम लोग बड़े हैं। बताया गया कि नदी संरक्षण और जीवन व पर्यावरण के लिए इसकी आवश्यकता को मजबूती दी जा रही है और इसलिए जनता की ओर से अच्छा रिस्पांस अभियान को प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्रावण पूर्णिमा को शाम 6:00 बजे कोरबा में सर्वमंगला हसदेव तट पर महा आरती की जाएगी। इस मौके पर विद्या भारती के प्रांतीय अध्यक्ष जुड़ावन दीन्ह ठाकुर यजमान होंगे। कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारी की जा रही है। बताया गया कि एक बेहतर उद्देश्य की पूर्ति के लिए नमामि हसदैव के कामकाज जारी हैं।