पेपर लीक में पूर्व सीएम अशोक गहलोत का पीएसओ गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था प्रश्नपत्र

जयपुर। राजस्थान में एसओजी ने एसआई भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पर्सनल सिक्योरिटी आफिसर (पीएसओ) राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को गिरफ्तार किया है। दोनों को पूछताछ के लिए तीन दिनों के रिमांड पर लिया गया है। उधर, गहलोत ने इंटनरेट मीडिया पर कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अपराध में संलिप्त है तो कानून को अपना काम करना चाहिए। जांच में पता चला है कि राजकुमार ने गहलोत के मुख्यमंत्री रहते अधिकारियों पर दबाव डालकर बेटे के लिए परीक्षा का पेपर हासिल किया था, जिससे वह पास हुआ।प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि फिजिकल टेस्ट में फेल होने के बाद उसने बेटे को इसमें भी फर्जीवाड़े से पास करवाया। उल्लेखनीय है कि एसआई भर्ती-2021 में 859 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके पेपर लीक मामले में अब तक 44 प्रशिक्षु एसआई, राजस्थान लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य रामूराम रायका और पेपर लीक गिरोह के 30 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

RO No. 13467/11