कन्या विद्यालय में पालक शिक्षक संघ की हुई बैठक

कोरिया बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के तहत , कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशन ,जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संस्था के प्राचार्य अमृत लाल गुप्ता के नेतृत्व में 8 अगस्त को मुख्य अतिथि अनिल खटीक (मंडल अध्यक्ष) विशिष्ट अतिथि रमन गुप्ता( मंडल महामंत्री) रामसुभग सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर, छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना गाकर किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता ने कहा कि किसी भी छात्र को सफल बनाने में जितनी भूमिका एक शिक्षक की होती है उतनी ही अहम भूमिका उसके पालक की होती है प्रत्येक पालक को चाहिए कि वह अपने बच्चे को घर पर एक ऐसा वातावरण दे जिससे हर बच्चे स्वस्थ मन, मस्तिष्क एवं पूरी ऊर्जा और लगन के साथ अध्ययन कर सके। बस्ता रहित शनिवार, विषय पर सायरा बानो मैडम ने कहा कि प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर शासन के निर्देशानुसार हर शनिवार को बच्चे बिना बस्ता के स्कूल आते है और हर शनिवार एक रोचक नवाचार की थीम पर शिक्षक और बच्चे मिलकर अनेक गतिविधियों पर कार्य करते है विषय पर संकुल समन्वयक संजय यादव द्वारा पालकों चर्चा के दौरान कहा कि जिले अंतर्गत अलग अलग समयांतराल में जाति,निवास आय प्रमाण पत्र हेतु ग्राम पंचायत वार शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिन पालकों के पास संपूर्ण दस्तावेज हो शिविर में या संस्था के माध्यम से अपने बच्चों का जाति निवास आय प्रमाण पत्र बनवाने में आवश्यक सहयोग करें। स्वास्थ परीक्षण एवं पोषण, विषय पर स्वीटी मिश्रा के द्वारा पालकों को बताया कि विद्यालय में प्रत्येक मंगलवार को छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड का टेबलेट वितरण किया जाता है इसलिए उस दिन आप बच्चो को खट्टे फल अवश्य दे ताकि उन्हें पूर्ण लाभ मिले। न्योता भोज, विषय पर मीनाक्षी जायसवाल ने कहा कि न्योता भोज पूर्ण रूप से स्वैच्छिक एवं सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है ,इसमें समुदाय द्वारा शाला के बच्चो को पौष्टिक और रूचिपूर्ण भोजन उपलब्ध कराना इसका मुख्य उद्देश्य है। छात्रवृत्ति एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी, विषय पर अनुश्री देब ने पालकों को राज्य/ केंद्र छात्रवृत्ति योजना एवं राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति जैसे छात्रवृत्ति योजना की संपूर्ण जानकारी देते हुए प्रत्येक पालक को इसका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से शिक्षा, विषय पर व्यवसायिक ट्रेनर सोमेश कौशिक द्वारा पालकों को बताया गया। पास्को एक्ट 2012 व्यापक प्रचार प्रसार,विषय पर महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत से आए कर्मचारी कविता मंडल(परियोजना समन्वयक) श्वेता द्विवेदी (सुपवाइजर) द्वारा पालकों को छात्राओं के विरूद्ध लैंगिंग अपराधों को रोकने किए व्यापक यौन शिक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था के समस्त शिक्षक एवं सैकड़ों की संख्या में पालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विपिन मिश्रा के द्वारा एवं कार्यक्रम का आभार बीरेंद्र सिंह जी द्वारा किया गया।

RO No. 13467/11