
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में आए दिन मौसम रंग बदल रहा रहा… अब एक बार फिर यहां बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं वहीं गुरुवार से तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस दौरान तापमान जहां सामान्य से कम ही रहेगा वहीं बीच-बीच में उमस भरी गर्मी भी बनी रहेगी।
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह या दोपहर के समय गरज वाले बादल बनने और हल्की वर्षा होने की संभावना है।
यूपी में बिजली गिरने की चेतावनी
वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें तो पिछले एक सप्ताह से लखनऊ समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में हो रही बारिश ने भीषण उमस से तो राहत दी है, लेकिन कई इलाकों में बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है। लगातार हो रही वर्षा से अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।
















