
नईदिल्ली, १4 अगस्त।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय आयात पर भारी भरकम टैरिफ लगाए हैं। इसके बाद भारतीय निर्यातकों में मायूसी छा गई है, लेकिन स्&क्क ग्लोबल रेटिंग्स के डायरेक्टर यीफार्न फुआ का कहना है कि इससे भारत की आर्थिक तरक्की पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भारत का सॉवरेन रेटिंग आउटलुक सकारात्मक बना रहेगा। रूस से तेल खरीदने की पेनाल्टी के तौर पर अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। 25 फीसदी टैरिफ 7 अगस्त से लागू हो चुका है और बाकी 25 फीसदी 28 अगस्त से शुरू होगा।
लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था इस झटके को आसानी से झेल लेगी। फुआ ने बुधवार को एशिया-पैसिफिक सॉवरेन रेटिंग्स पर वेबिनार में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था व्यापार पर ज्यादा निर्भर नहीं है। अमेरिका को भारत का निर्यात जीडीपी का सिर्फ 2 फीसदी है। इसलिए इन टैरिफ का भारत की आर्थिक रफ्तार पर कोई बड़ा असर नहीं होगा।
































