
पटना 19 अगस्त। नीतीश कुमार की कैबिनेट की बैठक में आज 16 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला नौकरी को लेकर हुआ है। नीतीश कुमार ने 20 लाख नौकरी देने की तैयारी में है। कैबिनेट की बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री स्वास्थ्य विभाग की बैठक कर रहे हैं। सीएम की बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ब्रीफिंग करेंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग के रसोइये, नाइट गार्ड और शारीरिक शिक्षक और स्वास्थ्य अनुदेशक का मानदेय दोगुना किया गया था। वहीं बुधवार की बैठक में जेपी सेनानियों और बीएलओ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जेपी सेनानियों का पेंशन 7500 रुपये से बढक़र 15000 और जिन्हें 15000 मिलता है उन्हें 30000 किए जाने की स्वीकृति दी गई है।


















