
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के एक दूध कारोबारी को फाइनेंस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगों ने 2.15 लाख रुपये की ठगी का शिकार बना लिया। पीडि़त को अपने व्यवसाय के लिए लोन की जरूरत थी, और धोखेबाजों ने उसे लोन दिलवाने का झांसा दिया। पीडि़त ने अपनी परेशानियों का हल तलाशते हुए ऑनलाइन फाइनेंस कंपनी से संपर्क किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे लोन दिलवाने के लिए जरूरी दस्तावेज़ जैसे आधार और पैन कार्ड मांगे। इसके बाद, आरोपियों ने लोन की फीस के नाम पर 2.15 लाख रुपये की रकम प्राप्त की। जब पीडि़त ने किसी कारण से फाइनेंस कंपनी से संपर्क किया, तो उसे धोखाधड़ी का एहसास हुआ। इसके बाद, पीडि़त ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
































