
बाराद्वार। बाराद्वार बाराद्वार पुलिस ने 17 अगस्त को ग्राम सकरेली में ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान पांच किलो गांजे के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को एक बाइक में सवार तीन युवकों पर संदेह हुआ। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके पास से 5 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लूकेश साव निवासी ग्राम मालदा थाना पुसौर जिला रायगढ़, डेविड सिदार निवासी ग्राम सरहर थाना बाराद्वार और दीपक चंद्रा निवासी ग्राम तुषार थाना जैजैपुर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कूटर और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) एवं 29 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गांजा तस्करी के आरोपी।













