
जांजगीर-चांपा। जिले में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कोई पुरानी रंजिश को लेकर चाकूबाजी कर हमला कर रहा है तो कोई मामूली विवाद में बदले की भावना से चाकू चला रहा है। 15 अगस्त के बीच दो बड़ी घटनाएं हो चुकी। जिसमें चाकूबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले जेल भेजे गए। पहला मामला सारागांव थाना क्षेत्र के अफरीद में सामने आया जिसमें स्कूल में हुए विवाद के बाद गढ़पारा में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद चाकू भी चली। जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपी में साहिल उर्फ अक्की पटेल को चाकू समेत गिरफ्तार किया है। उसने एक नाबालिग पर जानलेवा हमला कर दिया था। इसी तरह अकलतरा में सिघानिया पेट्रोल पंप के पास ठेला में सिगरेट लेने के लिए गए और वहीं पर बाइक खड़ी कर उसमे बैठकर सिगरेट पीने लगे। उसी समय आरोपियों द्वारा वाहन पर क्यों बैठे हो कहकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हत्या करने के नियत से चाकू से पेट में। दिए। जिससे तिलेश्वर भैना के पेट में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश होकर गिर गया। जिसकी रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में प्रभात यादव ऊर्फ भोलु, गब्बर ऊर्फ सुमीत चौहान, संजीव कुमार ऊर्फ चीकू को पकड़ा। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।













