
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मानित
कोरबा। पावर सिटी कोरबा के विप्र वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में सर्वब्राह्मण समाज ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों व प्रतिभाओं का सम्मान किया। उन्हें अतिथियों ने मैडल व प्रशस्ति पत्र दिए।कार्यक्रम के शुभारंभ में शास्त्री मूलचंद महाराज एवं भूषण प्रसाद मिश्रा के द्वारा आदि शंकराचार्य व परशुरामजी की पूजा संपन्न कराई गई। महासचिव डॉ संजय तिवारी ने प्रस्तावना पढ़ी। अगली कड़ी में समाज के द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की गई । इसके साथ हाई स्कूल, हाई सेकेंडरी स्कूल लोक सेवा आयोग और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं सहित समाज जीवन के अनेक अनेक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ सफलता अर्जित करने वाली प्रतिभाओं की जानकारी देकर उनका सम्मान मुख्य अतिथि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर आशुतोष पांडेय, संरक्षक अशोक शर्मा, कैलाश शर्मा , किशोर शर्मा, अध्यक्ष अरुण शर्मा ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशुतोष पांडेय ने कहा कि शिक्षा का सभी के जीवन में अपना विशेष महत्व है और यह अपनी विशेषता को रेखांकित करते हैं। उन्होंने अनेक उदाहरण के साथ अपनी बात को स्पष्ट किया और बताया कि चाहे कार्य क्षेत्र कोई भी हो लेकिन इनमें अपनी भूमिका को साबित करने के लिए कुल मिलाकर शिक्षा का सबसे बड़ा योगदान होता है। उन्होंने सफलता के लिए कई अच्छे टिप्स उपस्थित लोगों को बताए और कहा की संकल्प दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करने पर सफलता आपका चयन करती है। आशुतोष ने कहा कि सर्व ब्राह्मण समाज ने प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक अच्छी शुरुआत की है और निश्चित रूप से दूसरे समाज इसका अनुकरण करने के लिए आगे आएंगे।
सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से किए गए इस कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी, उपाध्यक्ष राजकुमार जोशी, महासचिव संजय तिवारी, कोषाध्यक्ष नवल किशोर सतपति, प्रदीप पाठक, परशुराम सेना के अध्यक्ष के डी दीवान , रविंद्र दुबे , सत्येंद्र दुबे , दरी इकाई के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी
महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्षा गायत्री नायक, शील तिवारी, मनोरमा शर्मा, रश्मि शर्मा व विभिन्न प्रकोष्ठ के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन चंद्र कुमार शर्मा ने किया।
































