भिंड में विधायक और कलेक्टर के बीच तनातनी, MLA ने मारने के लिए उठाया हाथ; वीडियो वायरल

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के भिंड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। भिंड से भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाहा एक विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, विधायक ने कलेक्टर के बंगले के बाहर धरना दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए किसानों के साथ जमकर नारेबाजी की। हालांकि, कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बाहर आकर प्रदर्शनकारियों से मिलने से इनकार कर दिया था।

लेकिन, कुछ समय के बाद वे गेट पर आकर विधायक से बात कर रहे थे। इसी दौरान कलेक्टर को खरी-खोटी सुनाते हुए विधायक कुशवाहा ने गाली दी और मारने के लिए हाथ भी उठाया। इसके बाद कलेक्टर ने कहा कि मैं चोरी नहीं चलने दूंगा। इस बात पर तनातनी और ज्यादा बढ़ गई।

RO No. 13467/11