
कोरबा । महाराज अग्रसेन जयंती के पवान अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता के साथ अग्रवाल सभा के द्वारा अयोजित किया जा गया है जिसमें दिनांक 30.08.2025 को अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में फलड लाईट टर्फ क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन किया गया जिसमें आठ टीम ने हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने सभी अग्रबन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि वे महाराज अग्रसेन जयंती के अवसर पर अयोजित प्रतियोगिता में अधिक अधिक भाग ले व उपस्थित होवें । इस अवसर पर अग्रवाल सभा के मिडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया दिनांक 31 अगस्त 2025 चॉकलेट रेस (वर्ग अ कक्षा 3 तक के बालक एवं बालिका व वर्ग ब कक्षा 4 से 7 तक के बालक बालिका हेतु), कुर्सी दौड (वर्ग अ कक्षा 3 तक के बालक एवं बालिका व वर्ग ब कक्षा 5 से 8 तक के बालक बालिका हेतु), वर्ग पहेली (12 वर्ष से उपर बालका एवं बालिका हेतु ), शतरंज, लूडो, स्नैक लैडर गेम, हिट द गिलास, मटकी फोड प्रतियोगिता होगी सभी प्रतियोगिता श्री अग्रसेन पब्लिक स्कुल में अयोजित होगी ।






















