श्रीनगर में सियासी ड्रामा: संजय सिंह ने नजरबंदी के बावजूद फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात, गेट पर चढ़कर की बातचीत

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने वीरवार को श्रीनगर सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह से मुलाकात की। उनकी यह बातचीत सरकारी आवास के आलीशान हाल में नहीं बल्कि सर्किट हाउस के गेट के पीछे खड़े होकर हुई। दरअसल आप सांसद संजय सिंह अपने सहयोगियों के साथ श्रीनगर में डोडा विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध रैली निकालने व उन पर लगाए गए पीएसए के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए आए थे। इससे पहले की वह अपने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते प्रशासन ने उन्हें उनके सहयोगियों के साथ सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिया। इस दौरान न तो उन्हें किसी को मिलने की इजाजत दी गई और न ही किसी को उनसे। इस बीच आप सांसद संजय सिंह से मिलने डॉ फारूक अब्दुल्ला सर्किट हाउस में पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भी भीतर जाने की अनुमति नहीं दी।

 

RO No. 13467/11