नाबालिग से किया गैंगरेप फिर साथियों से मांगी दो लाख की फिरौती, तीन गिरफ्तार

जांजगीर चांपा। छात्रावास में पढऩे वाली नाबालिग अपने दो दोस्तों के साथ घुमने गई थी। इस दौरान सुनसान इलाके में 4 युवकों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों – ने बारी बारी से नाबालिग से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद – नाबालिग को जहां छोड़ दिया गया। – वहीं उसके दोनों साथियों को बंधक – बनाकर परिवार वालों से 2 लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे। सूचना पर हरकत में आई पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार 9 सितंबर को पीडि़ता अपने दो दोस्तों के साथ घुमने के लिए शिवरीनारायण तरफ जा रही थी। इस दौरान दोपहर के वक्त राहौद के आगे सुनसान इलाके में बाइक व स्कूटी में सवार 4 युवकों ने उन्हें घेर लिया। पुलिस के मुताबिक वे उन्हें डरा धमकाकर राहौद के पास जंगल की तरफ ले गए। वहां उनकी मोबाइल और मोटरसायकल को छिन ली, फिर पीडि़ता के साथ एक परिचित से जबरदस्ती संबंध बनाने कहा और उसे अपनी मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसके बाद वे पीडि़ता को झाडियों के बीच ले गए, जहां तीन युवकों ने बारी बारी से उसके साथ जबरदस्ती अनाचार किया, जबकि चौथा युवक निगरानी में लगा हुआ था। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने पीडि़ता को धमकाते हुए किसी को घटना की जानकारी नहीं देने की चेतावनी दी। फिर उसे पामगढ़ में छोड़ दिया। इधर उसके दोनों साथियों को बंधकर बनाकर रखा था, जिनसे दो लाख रुपए फिरौती की मांग करने लगे। रुपए नहीं देने पर उनके वीडियो को वायरल करने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने जब नाबालिग के दोस्तों से फिरौती मांगने उनके घर में फोन लगवाया तो परिजन ने इसकी सूचना दर्ज कराई। दूसरी ओर डरी सहमी घर पहुंची नाबालिग ने यह बात परिजन को बताई और पुलिस को सूचित किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस टीम हरकत में आई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देशन में शिवरीनारायण पुलिस टीम ने अपराध क्रमांक 396/25 धारा 140 (2), 308 (6),61(2) भारतीय न्याय संहिता, एवं 397/25 धारा 70(2), 351 (3), 126 (2), 61(2) भारतीय न्याय संहिता, 6 पोस्को एक्ट, 66ई, 67 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया। इस दौरान आरोपी उत्तम प्रताप खूंटे पिता महेंद्र कुमार खुटे उम्र 19 वर्ष 10 मांह निवासी बिलारी वार्ड नंबर 19, दुर्गेश कुमार सहिस पिता विष्णु कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी राहौद बाजारपारा एवं खगेन्द्र गोड़ उर्फ सोम पिता संत कुमार उम्र 18 वर्ष निवासी राहौद बाजार पारा थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया। वहीं मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

RO No. 13467/11